Advertisement
भारत बनाम नामीबिया: रिकॉर्ड 47वीं बार टीम इंडिया ने टी20 फॉर्मेट में छुआ 200 का आंकड़ा

209/9 का स्कोर टी20 वर्ल्ड कप में भारत का तीसरा सबसे बड़ा स्कोर है। टीम इंडिया ने साल 2007 में इंग्लैंड के विरुद्ध 4 विकेट खोकर 218 रन बनाए थे। वहीं, साल 2021 में टीम इंडिया ने अफगानिस्तान के विरुद्ध 2 विकेट खोकर 210 रन जुटाए थे।
टॉस गंवाकर बल्लेबाजी के लिए उतरी भारतीय टीम ने 9 विकेट खोकर 209 रन बनाए। ईशान किशन ने तिलक वर्मा के साथ दूसरे विकेट के लिए 31 गेंदों में 79 रन की पारी खेली। ईशान 24 गेंदों में 5 छक्कों और 6 चौकों के साथ 61 रन बनाकर आउट हुए, जबकि तिलक वर्मा ने 25 रन का योगदान टीम के खाते में दिया।
इन दोनों खिलाड़ियों के आउट होने के बाद हार्दिक पंड्या (52) ने शिवम दुबे (23) के साथ पांचवें विकेट के लिए 39 गेंदों में 81 रन की साझेदारी करते हुए टीम को 200 के पार पहुंचा दिया। हालांकि, 205 के स्कोर पर पंड्या का विकेट गिरने के बाद भारत ने तेजी से विकेट खो दिए।
नामीबिया की तरफ से कप्तान गेरहार्ड इरासमस ने 20 रन देकर 4 विकेट निकाले, जबकि बेन शिकोंगो, जेजे स्मट्स और बर्नार्ड शोल्ट्ज ने 1-1 विकेट अपने नाम किया।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
खेल
Advertisement
Traffic
Features


