India retain top spot in ICC Test rankings-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:16 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

भारत आईसीसी टेस्ट टीम रैंकिंग में टॉप पर कायम

khaskhabar.com: गुरुवार, 13 मई 2021 2:59 PM (IST)
भारत आईसीसी टेस्ट टीम रैंकिंग में टॉप पर कायम
नई दिल्ली| भारत आईसीसी की ताजा टीम रैंकिंग में टॉप स्थान पर कायम है। भारत के 121 रेटिंग अंक है जबकि दूसरे नंबर पर काबिज न्यूजीलैंड के 120 रेटिंग प्वाइंटस है। इंग्लैंड ने आस्ट्रेलिया को नीचे खिसकाकर तीसरा स्थान हासिल कर लिया है। इंग्लैंड के 109 रेंटिंग है जबकि आस्ट्रेलिया के उससे एक अंक कम है। इस साल बांग्लादेश को 2-0 से हराने और श्रीलंका के साथ 0-0 से सीरीज ड्रॉ खेलने के बाद वेस्टइंडीज 84 अंकों के साथ आठवें से छठे स्थान पर पहुंच गया है, जोकि 2013 के बाद से उसकी बेस्ट रैंकिंग है। पाकिस्तान ने तीन अंक जरूर अर्जित किए हैं, लेकिन वह पांचवें नंबर पर ही बरकरार है। दक्षिण अफ्रीका अपने इतिहास की अब तक की सबसे खराब रैंकिगे सातवें और श्रीलंका आठवनें नंबर पर है।
बांग्लादेश ने पांच अंक गंवाया है, लेकिन वह नौवें नंबर पर कायम है जबकि जिम्बाब्वे ने आठ अंक जुटाए हैं और इसके बाद भी वह अभी भी बांग्लादेश से नौ अंक पीछे है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement