India in semi-finals after beating Great Britain in penalty shootout-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:15 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

ग्रेट ब्रिटेन को पेनल्टी में शूटकर भारत सेमीफाइनल में

khaskhabar.com: रविवार, 04 अगस्त 2024 5:05 PM (IST)
ग्रेट ब्रिटेन को पेनल्टी में शूटकर भारत सेमीफाइनल में
पेरिस। भारत ने ग्रेट-ब्रिटेन को पेरिस ओलंपिक की हॉकी प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल में रविवार को शूटआउट में 4-2 से पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। निर्धारित 60 मिनट तक दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर रहीं। इसके बाद शूटआउट के जरिए विजेता का फैसला हुआ। शूटआउट में भारत ने अपने चार निशाने साधे, जबकि ग्रेट-ब्रिटेन दो निशाने ही लगा पाया। पिछले टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाले भारत ने इस जीत के साथ सेमीफाइनल में जगह बना ली है। जीतने के बाद भारतीय खिलाड़ी और समर्थक खुशी से झूम उठे। आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement