वेलिंगटन।
भारत के खिलाफ उसी की धरती पर सीरीज 0-3 से गंवाने के बाद अब न्यूजीलैंड
को अपने घर में एक और एशियाई देश पाकिस्तान से टक्कर लेनी है। दोनों के बीच
दो टेस्ट की सीरीज खेली जाएगी। पहला टेस्ट क्राइस्टचर्च में गुरुवार से
खेला जाएगा। कीवी टीम के कोच माइक हेसन ने कहा है कि भारत में मिली हार से
न्यूजीलैंड का मनोबल टूटा है। 42 वर्षीय हेसन ने कहा कि हमें घरेलू
परिस्थितियों में खुद को वापस ढालने में कुछ समय लगेगा। हमें पाकिस्तान के
मजबूत तेज गेंदबाजी आक्रमण का सामना सावधानी से करना होगा।
यह भी पढ़े :ये 9 स्टार फुटबॉलर हैं इन लक्जरी कारों के दीवानेयह भी पढ़े :विराट कोहली के 2000 रन पूरे, ये हैं शीर्ष 10 बल्लेबाज