Advertisement
रांची में न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत सीरीज पर करना चाहेगा कब्जा

हालांकि मार्टिन गुप्टिल (42 गेंदों में 70 रन) और मार्क चैपमैन (50 गेंदों में 63 रन) की शानदार पारी के अलावा न्यूजीलैंड अपने तेज गेंदबाजों के प्रदर्शन से खुश होगा। लेकिन उन्हें एहसास है कि मध्य क्रम के बल्लेबाजों को रन बनाने की जरूरत है।
गुप्टिल और चैपमैन की 109 रन की साझेदारी के बाद बाकी बल्लेबाज अंतिम पांच ओवरों में तेज गति से रन नहीं बना सके। इसके कारण उनसे आखिर में 15-20 रन कम बने, जो उनसे उम्मीद नहीं थी। कीवी टीम यह भी चाहेगी कि पावर-प्ले में उसके गेंदबाज अच्छा प्रदर्शन करें।
दूसरे टी20 मैच में भारतीय टीम में कुछ बदलाव देखने को मिल सकता है। क्योंकि पारी के अंतिम ओवर में मिशेल सेंटनर के शॉट मारने के बाद गेंद रोकते समय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज के हाथ में चोट लग गई थी, जिससे अभी यह पता नहीं चल पाया है कि सिराज शुक्रवार के मैच के लिए उपलब्ध है या नहीं।
दोनों टीमें इस प्रकार हैं-
भारत की टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, रुतुराज गायकवाड़, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, ईशान किशन, वेंकटेश अय्यर, युजवेंद्र चहल, आर अश्विन, अक्षर पटेल, अवेश खान, भुवनेश्वर कुमार, दीपक चाहर, हर्षल पटेल, और मोहम्मद सिराज।
न्यूजीलैंड की टीम: टिम साउथी (कप्तान), टॉड एस्टल, ट्रेंट बोल्ट, मार्क चैपमैन, लॉकी फग्र्यूसन, मार्टिन गुप्टिल, एडम मिल्ने, डेरिल मिशेल, जिमी नीशम, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, मिशेल सेंटनर, टिम सेफर्ट और ईश सोढ़ी। (आईएएनएस)
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
खेल
Advertisement
Traffic
Features


