ICC dismisses PCB case filed against BCCI-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:22 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

ICC ने खारिज किया BCCI के खिलाफ PCB का मामला

khaskhabar.com: मंगलवार, 20 नवम्बर 2018 5:39 PM (IST)
ICC ने खारिज किया BCCI के खिलाफ PCB का मामला
दुबई। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के खिलाफ पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) द्वारा दाखिल किए मामले को खारिज कर दिया है। वेबसाइट ईएसपीएन की रिपोर्ट के अनुसार, आईसीसी की विवाद समाधान समिति के डिसप्यूट पैनल द्वारा इस मामले को यह कहकर खारिज किया गया है कि यह निर्णय उचित और अपील के योग्य नहीं था। आईसीसी के इस फैसले पर पीसीबी ने निराशा जताई है। मिशेल बेलोफ क्यूसी की अध्यक्षता में डिसप्यूट पैनल में इंग्लिश बेरिस्टर जन पॉलसन और ब्लैकस्टोन चैम्बर्स की सदस्य एनाबेल बेनेट शामिल थीं। दुबई में एक से तीन अक्टूबर के बीच यह सुनवाई की गई थी। आईसीसी ने अपनी एक रिलीज में कहा, तीन दिवसीय सुनवाई और लिखित अपीलों को देखने के बाद डिसप्यूट पैनल ने बीसीसीआई के खिलाफ पीसीबी के मामले को खारिज किया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement