Gunjan Yadavs Golden Punch at Youth Olympics; Samrat Chaudhary calls her an inspiration for countless youth-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 5:39 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

यूथ ओलंपिक में गुंजन यादव का 'गोल्डन पंच', सम्राट चौधरी ने बताया अनगिनत युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत

khaskhabar.com: शुक्रवार, 13 नवम्बर 2026 10:25 PM (IST)
यूथ ओलंपिक में गुंजन यादव का 'गोल्डन पंच', सम्राट चौधरी ने बताया अनगिनत युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत
नई दिल्ली। बॉक्सर गुंजन यादव ने पश्चिमी अफ्रीकी देश सेनेगल की राजधानी डकार में आयोजित 'समर यूथ ओलंपिक गेम्स 2026' में महिलाओं की 48 किलोग्राम मुक्केबाजी स्पर्धा में गोल्ड जीतकर देश का नाम रोशन किया है। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गुंजन यादव को देशभर के अनगिनत युवाओं के लिए प्रेरणा बताया है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "यूथ ओलंपिक गेम्स में महिलाओं की 48 किलोग्राम मुक्केबाजी स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीतने पर गुंजन यादव को बधाई। इस शानदार उपलब्धि से देश का मान बढ़ा है। आपकी कड़ी मेहनत, लगन और प्रतिबद्धता देशभर के अनगिनत युवाओं के लिए प्रेरणा है। आपके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं।" समर यूथ ओलंपिक गेम्स 2026 में भारत ने 10 पदकों के साथ अपना सफर पूरा किया। इन मेडल में दो गोल्ड, तीन सिल्वर और पांच ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं। यह इस प्रतियोगिता के इतिहास में भारत का दूसरा सबसे बेहतरीन प्रदर्शन है।
भारत का पदक जीतने का यह अभियान सात खेलों में फैला रहा, जिसमें 'खेलो इंडिया' के पांच एथलीट भी पदक विजेताओं में शामिल थे। इनमें तन्वी पात्री (बैडमिंटन), खुशबू रजकभाई दरजादा (जूडो), शौर्य अंबुरे (एथलेटिक्स), गुंजन (बॉक्सिंग) और तीर्थंक पेगु (तैराकी) शामिल हैं।
भारत के 17 एथलीट्स में से नौ पदक जीतकर लौटे। वहीं, तैराक धिनिधि देसिंघु ने इतिहास रच दिया। वह यूथ ओलंपिक गेम्स के एक ही संस्करण में दो मेडल जीतने वाली पहली भारतीय एथलीट बन गईं। भारत के 10 पदकों के इस आंकड़े से बेहतर प्रदर्शन केवल 2018 के यूथ ओलंपिक में रहा था, जब भारत ने 13 मेडल जीते थे।
भारत ने जिन 11 खेलों में हिस्सा लिया था, उनमें से 7 खेलों में कुल 10 मेडल जीते। यह उपलब्धि विभिन्न खेलों में भारत के युवा एथलीटों की प्रगति को दर्शाती है।
डकार यूथ ओलंपिक गेम्स 2026 में भारत के पदक विजेता:
गोल्ड
1. लैरेनलाकपम अंबेडकर मीतेई : बॉक्सिंग (लड़के, 50 किलोग्राम)
2. गुंजन यादव : बॉक्सिंग (गर्ल्स, 48 किलोग्राम)
सिल्वर
खुशबू रजकभाई दरजादा : जूडो (गर्ल्स, 63 किलोग्राम)
तन्वी पत्री : बैडमिंटन (गर्ल्स, सिंगल्स)
तान्या : बीच रेसलिंग (गर्ल्स, फ्रीस्टाइल 75 किलोग्राम)
ब्रॉन्ज
धिनिधि देसिंघु : तैराकी (गर्ल्स, 100 मीटर फ्रीस्टाइल)
राजकुमारी लैंचेनबी चानू : वुशू (गर्ल्स, चांगक्वान कंबाइंड)
धिनिधि देसिंघु : तैराकी (गर्ल्स, 200 मीटर फ्रीस्टाइल)
तीर्थंक पेगू : तैराकी (बॉयज, 200 मीटर बटरफ्लाई)
शौर्य अंबुरे : एथलेटिक्स (गर्ल्स, 100 मीटर हर्डल्स)
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement