Advertisement
बीसीसीआई के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष अमिताभ चौधरी का निधन

1985 में आईआईटी खड़गपुर से इंजीनियरिंग करने के बाद वह यूपीएससी की परीक्षा पास करने के बाद बिहार कैडर के आईपीएस बने थे। झारखंड अलग राज्य बनने के बाद उन्हें झारखंड कैडर मिला। झारखंड में आईपीएस के रूप में वह चर्चित अधिकारी रहे। रांची के एसएसपी के रूप में उनके कार्यकाल को बेमिसाल उपलब्धियों के लिए जाना जाता है। उन्होंने दो बड़े गैंगस्टर सुरेंद्र बंगाली और अनिल शर्मा को गिरफ्तार किया था। उनकी अगुवाई में रांची में दो कुख्यात अपराधी एनकाउंटर में मारे गए थे। जेपीएससी के चेयरमैन के तौर पर सिविल सेवा परीक्षा का रिजल्ट रिकॉर्ड समय में जारी करने का श्रेय भी उनके नाम रहा। उनकी पत्नी अमिताभ निर्मला चौधरी भी आईपीएस रही हैं। परिवार में पत्नी के अलावा एक पुत्र और पुत्री है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
खेल
Advertisement
Traffic
Features


