FIFA World Cup 2018 : Poland have upper hand against Senegal-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:40 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

फीफा विश्व कप : सेनेगल के खिलाफ पोलैंड का दावा है मजबूत

khaskhabar.com: मंगलवार, 19 जून 2018 11:52 AM (IST)
फीफा विश्व कप : सेनेगल के खिलाफ पोलैंड का दावा है मजबूत
मॉस्को। लंबे अतंराल बाद वापसी कर रहीं पोलैंड और सेनेगल की टीमें आज मंगलवार को फीफा विश्व कप के 21वें संस्करण में ग्रुप-एच के मुकाबले में स्पार्टक स्टेडियम में एक-दूसरे के खिलाफ विजयी वापसी की कोशिश में होंगी। मुकाबला भारतीय समयानुसार रात 8.30 बजे शुरू होगा। सेनेगल 16 साल तो पोलैंड 12 साल बाद विश्व कप खेल रही हैं। सेनेगल इससे पहले सिर्फ 2002 में विश्व कप में खेली थी और विश्व जगत को हैरान करते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया था। कोच एलियोउ सिसे की टीम इस बार भी उस सफलता को दोहराने और उससे आगे निकलने के मकसद से उतर रही है। इस राह में उसे पहली बाधा पोलैंड की पार करनी है। पोलैंड ऐसी टीम है जिसने छह बार विश्व कप के लिए क्वालीफाई किया है और चार बार ग्रुप स्टेज को पार करने में सफल रही है। टीम के पास एक स्टार खिलाड़ी है, जो सेनेगल की राह में रोड़ा है। रॉबर्ट लेवांडोस्की पोलैंड की नींव हैं जिन पर पूरी टीम निर्भर है। टीम के कोच एडम नवाल्का हालांकि यह नहीं चाहेंगे कि टीम सिर्फ लेवांडोस्की के बल पर ही खेले। उन्होंने बाकायदा अपनी टीम को इस स्टार खिलाड़ी की छांव से निकालने के प्रयास किए हैं। वो प्रयास कितने सफल होते हैं वो टीम के मैचों से पता चलेगा। पोलैंड ने जब भी विश्व कप के अपने पहले मैच मे अंक हासिल किया है वो ग्रुप दौर से आगे गई है। ऐसा वो 1974, 1978, 1982, 1986 में कर चुकी है। वहीं 2002 और 2006 में उसे पहले मैच में ही हार मिली थी और टीम का सफर पहले दौर में ही खत्म हो गया था।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement