FIFA World Cup : Iceland may become headache for these teams Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:24 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

फीफा विश्व कप : आइसलैंड इन देशों के लिए बन सकता है सिरदर्द

khaskhabar.com: शनिवार, 19 मई 2018 1:13 PM (IST)
फीफा विश्व कप : आइसलैंड इन देशों के लिए बन सकता है सिरदर्द
प्री-क्वार्टर फाइनल मुकाबले में आइसलैंड ने इंग्लैंड के खिलाफ अपने फुटबाल इतिहास का सबसे यादगार मैच खेला। इंग्लैंड के कप्तान वेन रूनी ने चौथे मिनट में ही पेनल्टी के माध्यम से गोल दागकर टीम को 1-0 से आगे कर दिया, लेकिन आइसलैंड दबाव में नहीं आई और रागनार सिगर्डसन ने दो मिनट बाद ही बराबरी का गोल दागा। स्ट्राइकर कॉलबेंन सिगफोरसन ने 18वें मिनट में आइसलैंड के लिए विजयी गोल दागा। टीम से क्वार्टर फाइनल में भी बड़े उलटफेर की उम्मीद थी लेकिन मेजबान फ्रांस ने 5-2 से मैच जीतकर प्रतियोगिता में आइसलैंउ के स्वर्णिम सफर को समाप्त किया। आइसलैंड 2018 फीफा विश्व कप के क्वालीफाइंग दौर में अपने ग्रुप में शीर्ष पर रही और टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई किया। विश्व कप में टीम बढ़े हुए आत्मविश्वास के साथ मैदान पर उतरेगी लेकिन ग्रुप स्तर में उलटफेर करना उसके लिए आसान नहीं होगा। आइसलैंड को अर्जेंटीना, नाइजीरिया और क्रोएशिया के साथ ग्रुप डी में रखा गया है। आइसलैंड की टीम की सबसे बड़ी ताकत यह है कि वह एक टीम की तरह खेलती है। भले ही उनके पास हर पोजिशन पर स्टार खिलाड़ी न हों लेकिन हर खिलाड़ी टीम के लिए अपना 100 प्रतिशत देता है और पिछले यूरोपीय चैम्पियनशिप में पूरी दुनिया ने उनके इस कौशल को देखा। टीम के लिए प्रमुख खिलाडिय़ों का चोटिल होना चिंता का विषय है।
कप्तान एरोन गुनारसन और इंग्लिश क्लब एवर्टन से खेलने वाले स्टार मिडफील्डर जिल्फि सिगर्डसन घुटने की चोट से परेशान हैं। इसके अलावा, टीम में गहराई की कमी भी विश्व कप जैसे बड़े टूर्नामेंट में आइसलैंड के लिए मुश्किल का सबब बन सकती है। आइसलैंड की टीम विश्व कप में अपने पहले मैच में 16 जून को दो बार की विजेता अर्जेंटीना की टीम से भिड़ेगी।
टीम : हेंस थोर हैल्डोरसल, रूनार एलेक्स रनारसन, फ्रेडरिक स्क्राम (गोलकीपर), कारी अर्नेसौन, एरी फ्रीर स्कुलसन, बिरकिर मार सेवरसन, सेर्वीर इंगी इंगसन, होरोउर मैग्नसन, होल्मर ऑर्न आइजॉल्फसन, रागनार सिगर्डसन (डिफेंडर), जोहान बर्ग गुडमंडसन, बिरकिर बजरनासन, अन्र्नर इंगवी ट्रस्टसन, एमिल हॉलफ्रेडसन, जिल्फि सिगर्डसन, ओलाफुर इंगी स्कुलसन, रुरिक गिस्लासन, सैमुअल फ्रिजजोन्सन, एरोन गुनारसन (मिडफील्डर), अल्फ्रेड फिनबोगसन, बोजर्न बर्गमान सिगडार्सन, जॉन दादी बोडवर्सन, अल्बर्ट गुडमंडसन (फॉरवर्ड)।

ये भी पढ़ें - ये हैं IPL इतिहास के 10 सबसे महंगे क्रिकेटर, कोई पैसा वसूल तो कोई...

2/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement