FIFA World Cup : Iceland may become headache for these teams-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:20 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

फीफा विश्व कप : आइसलैंड इन देशों के लिए बन सकता है सिरदर्द

khaskhabar.com: शनिवार, 19 मई 2018 1:12 PM (IST)
फीफा विश्व कप : आइसलैंड इन देशों के लिए बन सकता है सिरदर्द
नई दिल्ली। फुटबॉल विश्व कप में भाग लेने वाला जनसंख्या के आधार पर सबसे छोटा देश आइसलैंड 2016 यूरोपीय चैंपियनशिप की तरह रूस में 14 जून से शुरू हो रहे वैश्विक टूर्नामेंट में भी बड़ा उलटफेर करना चाहेगा। अपना पहला विश्व कप खेल रही आइसलैंड की टीम में इतना दम है कि वह बड़ी टीमों के लिए सिरदर्द बन सकती है। आइसलैंड ने 2016 यूरोपीय चैम्पियनशिप के प्री-क्वार्टर फाइनल में सबको चौंकाते हुए इंग्लैंड को 2-1 से हराकर क्वार्टर फाइनल प्रवेश किया था। हालांकि, मेजबान फ्रांस ने अंतिम-8 के मुकाबले में आइसलैंड को 5-2 से करारी शिकस्त दी थी। पेशे से डेंटिस्ट हेमिर हॉलग्रिम्सन के आइसलैंड का कोच बनने के बाद से टीम लगातार बेहतर हुई है। उत्तरी यूरोप में स्थित इस छोटे से देश ने कई अवसरों पर अपने महाद्वीप की बड़ी टीमों को चौंकाया है। इस बार उसके ग्रुप में अर्जेंटीना और नाइजीरिया जैसी टीमें हैं जिनसे पार पाना आसान नहीं होगा। आइसलैंड की टीम को पहली बड़ी सफलता ब्राजील में हुए 2014 विश्व कप के क्वालीफाइंग दौर में मिली थी। टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्लेऑफ में प्रवेश किया, लेकिन उसे क्रोएशिया के हाथों हार झेलनी पड़ी और टीम का विश्व कप में खेलने का सपना टूट गया। दो साल बाद आइसलैंड ने क्वालीफाइंग दौर में एक बार फिर शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने पहले बड़े टूर्नामेंट 2016 यूरोपीय चैम्पियनशिप में भाग लिया।
क्वालीफाइंग मुकाबलों में इस टीम ने नीदरलैंड जैसी शीर्ष टीम को मात देते हुए यह दर्शाया कि आगामी प्रतियोगिता में उसे हल्के में नहीं लिया जा सकता। यूरोपीय चैम्पियनशिप में आइसलैंड की शुरुआत अच्छी रही और टीम ने अपने पहले दो ग्रुप मैचों में मौजूदा चैम्पियन पुर्तगाल एवं हंगरी से 1-1 से ड्रॉ खला। ग्रुप स्तर के अपने अंतिम मैच में ऑस्ट्रिया को 2-1 से मात देते हुए टीम ने अगले दौर में प्रवेश किया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement