FIFA WC : Mexico is eying on pre quarter final against South Korea Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:34 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

फीफा विश्व कप : कोरिया को हरा अंतिम-16 में प्रवेश करना चाहेगा मेक्सिको

khaskhabar.com: शनिवार, 23 जून 2018 12:12 PM (IST)
फीफा विश्व कप : कोरिया को हरा अंतिम-16 में प्रवेश करना चाहेगा मेक्सिको
30 साल के हनार्डेज ने अपने देश के लिए अब तक सबसे ज्यादा गोल दागे हैं और मेक्सिको को कोरिया के खिलाफ भी उनसे गोल दागने की उम्मीद होगी। कोरिया के खिलाफ होने वाले मुकाबले में मेक्सिको को इसलिए भी जीत का दावेदार माना जा रहा है क्योंकि मेक्सिको की टीम विश्व कप के इतिहास में कभी भी एशियाई टीमों से नहीं हारी है। हालांकि रिकॉर्ड बनते ही हैं टूटने के लिए और दक्षिण कोरिया चाहेगी कि वह इस बात को सार्थक करे। दूसरी तरफ विश्व कप में दक्षिण कोरिया का रिकॉर्ड सही नहीं रहा है। मेक्सिको में वर्ष 1986 में विश्व कप में लौटने के बाद से दक्षिण कोरिया की टीम कभी टूर्नामेंट में अपना दूसरा मैच नहीं जीत पाई है। स्वीडन से मिली हार के बाद टीम का मनोबल गिरा हुआ है। टीम को अपने स्टार मिडफील्डर कि सुंगयुएंग से काफी उम्मीदें होंगी जो अपना 104 मैच खेलने उतरेंगे। एशियाई देशों में विश्व कप के सेमीफाइनल तक का सफर तय करने वाली एकमात्र टीम दक्षिण कोरिया को स्वीडन के खिलाफ छठे मिनट में फ्री किक से गोल करने का मौका मिला था। सोन के शॉट को किम शिन वुक ने हेडर से गोल पोस्ट तक पहुंचाने की कोशिश की, लेकिन वह नेट से बहुत दूर चली गई और दक्षिण कोरिया की टीम खाता खोलने का मौका चूक गई थी। हालांकि टीम चाहेगी कि एशिया की अन्य टीमों की जीत से उनकी टीम प्रेरणा ले और मेक्सिको के खिलाफ कुछ नया करे। कोरिया के डिफेंसिव मिडफील्डर जुंग वू यंग भी इस बात को दोहरा चुके हैं।

ये भी पढ़ें - ये हैं IPL इतिहास के 10 सबसे महंगे क्रिकेटर, कोई पैसा वसूल तो कोई...

2/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement