FIFA WC : Mexico is eying on pre quarter final against South Korea-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:25 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

फीफा विश्व कप : कोरिया को हरा अंतिम-16 में प्रवेश करना चाहेगा मेक्सिको

khaskhabar.com: शनिवार, 23 जून 2018 12:12 PM (IST)
फीफा विश्व कप : कोरिया को हरा अंतिम-16 में प्रवेश करना चाहेगा मेक्सिको
रोस्तोव ऑन डॉन। रूस में जारी फीफा विश्व कप के अपने पहले मुकाबले में मौजूदा चैंपियन जर्मनी को हराकर बड़ा उलटफेर करने वाली मेक्सिको आज शनिवार को दक्षिण कोरिया को मात देकर अंतिम-16 में प्रवेश करना चाहेगी। मुकाबला रात 8.30 बजे से शुरू होगा। मेक्सिको ग्रुप-एफ में एक मैच में तीन अंक लेकर स्वीडन के बाद दूसरे नंबर पर मौजूद है और अब उसके पास अगले दौर में पहुंचने का मौका है। वहीं दक्षिण कोरिया को अपने पहले मैच में स्वीडन से 0-1 से शिकस्त झेलनी पड़ी थी जिसकी बदौलत टीम ग्रुप में सबसे नीचे चौथे नंबर पर है। मेक्सिको ने टूर्नामेंट में अब तक उम्मीद से बढक़र प्रदर्शन किया है और जर्मनी को मात देकर उसने विश्व को चौंका दिया है। जर्मनी और मेक्सिको के मुकाबले में किसी को उम्मीद नहीं थी कि मेक्सिको कुछ ऐसा प्रदर्शन करेगी। लेकिन उसके 22 वर्षीय खिलाड़ी हिर्विग लोजानो की ओर से 35वें मिनट में किए गए एकमात्र गोल के दम पर मेक्सिको ने प्रतियोगिता में जीत के साथ खाता खोला। वर्ष 1985 के बाद से मेक्सिको की जर्मनी के खिलाफ यह पहली जीत है। मेक्सिको, अर्जेंटीना में वर्ष 1978 में हुए विश्व कप के बाद से अब तक विश्व कप में कभी भी अपना दूसरा मैच नहीं हारा है। टीम चाहेगी कि वह कोरिया के खिलाफ भी अपने इस रिकॉर्ड को कायम रखें। विश्व कप में मेक्सिको और कोरिया दूसरी बार आमने-सामने हो रहे हैं। दोनों टीमें 20 साल पहले फ्रांस में वर्ष 1998 में पहली बार भिड़े थे जब मेक्सिको ने कोरिया को 3-1 से करारी शिकस्त दी थी।
मेक्सिको की कोशिश होगी कि वह मनोवैज्ञानिक बढ़त के साथ कोरिया के खिलाफ मुकाबले में उतरे। इस मैच में सबकी निगाहें जेवियर हनार्डेज पर होगी जो अपने 50 अंतरराष्ट्रीय मैच पूरे करन से एक मैच दूर हैं और कोरिया के खिलाफ वह यह उपलब्धि हासिल कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement