Fed Cup: Sprinter Anjali crashed out of women 400m race -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:20 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

फेड कप : स्प्रिंटर अंजलि महिला 400 मीटर रेस से हटीं

khaskhabar.com: सोमवार, 15 मार्च 2021 1:54 PM (IST)
फेड कप : स्प्रिंटर अंजलि महिला 400 मीटर रेस से हटीं
नई दिल्ली| हरियाणा के स्प्रिंटर अंजलि देवी चोट के कारण सीनियर राष्ट्रीय फेडरेशन कप एथलेटिक्स के महिला 400 मीटर रेस से हट गई हैं। 23 वर्षीय एथलीट ने बताया कि पटियाला में ट्रेनिंग सत्र के दौरान उन्हें चोट लग गई थी। फेड कप का आयोजन सोमवार से पटियाला में होना है। अंजलि ने आईएएनएस से कहा, "डॉक्टर ने मुझे चार से छह सप्ताह तक ट्रेनिंग से ब्रेक लेने के लिए कहा है। मैं रिहेबिलिटेशन में हूं, इसलिए मैं सत्र के पहले बड़े टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं ले पाऊंगी।"
अंजलि ने 2019 में दोहा में हुए विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में हिस्सा लिया था लेकिन 400 मीटर वर्ग के सेमीफाइनल में नहीं पहुंच सकी थीं।
भारतीय मिश्रित चार गुणा 400 रिले टीम ने इस साल होने वाले टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई किया है लेकिन व्यक्तिगत रूप से अभी तक किसी भी पुरुष या महिला एथलीट ने ओलंपिक कोटा हासिल नहीं किया है।
फरवरी में हुए इंडियन ग्रां प्री के दूसरे चरण में अंजलि ने 200 मीटर में भाग लिया था और उनका विजयी समय 23.57 सेकेंड रहा था।
अंजलि ने कहा, "रेस के बाद मुझे कुछ दर्द महसूस हुआ। मुझे लगा कि कुछ गलत हो रहा है और मैं इलाज के लिए डॉक्टर के पास गई। मुझे डॉक्टर ने आराम करने की सलाह दी।"
-- आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement