England recall Eoin Morgan and Alex Hales for ODI and T20 series against India-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:18 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

वनडे सीरीज के लिए इन 2 की वापसी

khaskhabar.com: मंगलवार, 06 दिसम्बर 2016 11:52 AM (IST)
वनडे सीरीज के लिए इन 2 की वापसी
लंदन। भारत और इंग्लैंड के बीच फिलहाल पांच मैच की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। तीन टेस्ट खेले जा चुके हैं और राजकोट में पहला टेस्ट ड्रा रहने के बाद भारत ने विशाखापट्टनम व मोहाली में जीत दर्ज कर 2-0 की बढ़त बना ली है। इस बीच इंग्लैंड ने जनवरी में होने वाली तीन वनडे व तीन टी20 मैच की सीरीज के लिए टीम घोषित कर दी। कप्तान इयोन मोर्गन और ओपनर एलेक्स हेल्स की टीम में वापसी हुई है। दोनों ने सुरक्षा कारणों के चलते बांग्लादेश के खिलाफ अक्टूबर में हुई सीरीज में हिस्सा नहीं लिया था। टीम में बेन डकेट, स्टीवन फिन तथा जेम्स विंसी को बाहर रखा गया है। हालांकि डकेट ने बांग्लादेश के खिलाफ बढिय़ा प्रदर्शन किया था। इंग्लैंड ने अपने पिछले 12 वनडे में से 9 में जीत हासिल की है। कोच ट्रेवर बेलिस ने कहा कि मोर्गन और हेल्स शानदार खिलाड़ी हैं। वे भले ही बंगलादेश के खिलाफ सीरीज से हट गए थे लेकिन उनके टीम में फिर से शामिल किए जाने के संबंध में कोई संदेह नहीं था। पहला वनडे 15 जनवरी को पुणे में खेला जाएगा।
# टॉस हारकर सबसे ज्यादा टेस्ट जीतने में धोनी तीसरे नंबर पर, कोहली...

1/5
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement