England batsmen are weak in playing spin bowling : Trevor Bayliss-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 2:33 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

इंग्लैंड के बल्लेबाज स्पिन खेलने में कमजोर : ट्रेवर बेलिस

khaskhabar.com: गुरुवार, 02 फ़रवरी 2017 6:19 PM (IST)
इंग्लैंड के बल्लेबाज स्पिन खेलने में कमजोर : ट्रेवर बेलिस
बेंगलुरू। भारत के खिलाफ तीसरे एवं अंतिम टी20 मैच में 75 रनों से हारने के बाद इंग्लैंड टीम के मुख्य कोच ट्रेवर बेलिस ने अपनी टीम के बल्लेबाजों की आलोचना की है और कहा है कि वे स्पिन खेलने में सक्षम नहीं हैं। तीसरे मैच में भारतीय लेग स्पिनर युजवेन्द्र चहल ने छह विकेट लेकर जीत की ओर बढ़ रही इंग्लैंड को हार का मुंह देखने पर विवश कर दिया। इंग्लैंड एक समय 13 ओवरों में दो विकेट पर 117 रन बनाकर मजबूत स्थिति में नजर आ रहा था। लेकिन 14वें ओवर में चहल ने लगातार दो गेंदों पर इयान मोर्गन (40) और जोए रूट (42) के विकेट चटकाकर मैच का रुख ही पलट दिया। चहल को मैन ऑफ द मैच और सीरीज चुना गया। वहीं एक और लेग स्पिनर अमित मिश्रा ने भी पूरी टी20 श्रृंखला में इंग्लैंड के बल्लेबाजों की जमकर खबर ली। इंग्लैंड ने यह श्रृंखला 1-2 से गंवा दी।

[@ 37 साल के नेहरा आए दूसरे स्थान पर, ये हैं टॉप-10 गेंदबाज]

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement