Duleep Trophy : India Blue dominates on India Green-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:44 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

दिलीप ट्रॉफी : सौरभ व उनादकत ने इंडिया ग्रीन को बैकफुट पर धकेला

khaskhabar.com: शनिवार, 01 सितम्बर 2018 12:05 PM (IST)
दिलीप ट्रॉफी : सौरभ व उनादकत ने इंडिया ग्रीन को बैकफुट पर धकेला
डिंडिगुल (तमिलनाडु)। सौरभ कुमार (5 विकेट) और जयदेव उनादकत (4 विकेट) की बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर इंडिया ब्लू ने यहां एनपीआर कॉलेज ग्राउंड पर खेले जा रहे दिलीप ट्रॉफी के मैच के तीसरे दिन शुक्रवार को इंडिया ग्रीन को बैकफुट पर धकेल दिया। इंडिया ग्रीन की टीम इंडिया ब्लू के पहली पारी के स्कोर 340 रनों के सामने अपनी पहली पारी में 257 रन ही बना सकी। तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक इंडिया ब्लू ने बिना कोई विकेट खोए 21 रन बनाकर अपनी बढ़त को 104 रनों तक पहुंचा दिया है। स्टम्प्स तक फैज फजल नौ और स्मित पटेल 11 रन बनाकर खेल रहे हैं। इंडिया ग्रीन ने दिन की शुरुआत चार विकेट के नुकसान पर 151 रनों के साथ की थी। कप्तान पार्थिव पटेल ने तीसरे दिन अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने 109 गेंदों में आठ चौकों की मदद से 80 रन बनाए। उनका विकेट 231 के कुल स्कोर पर गिरा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement