Dubai World Super Series : PV Sindhu beat Akane Yamaguchi in first match-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 7:18 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

दुबई वर्ल्ड सुपरसीरीज : सिंधु को करना पड़ा संघर्ष

khaskhabar.com: गुरुवार, 15 दिसम्बर 2016 12:38 PM (IST)
दुबई वर्ल्ड सुपरसीरीज : सिंधु को करना पड़ा संघर्ष
दुबई। भारत की अग्रणी महिला बैडमिटन खिलाड़ी पीवी सिंधु ने दुबई वर्ल्ड सुपर सीरीज टूर्नामेंट के ग्रुप-बी में बुधवार को जीत हासिल करने में जोर आया। सिंधु ने हमदान स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स में खेले गए इस मुकाबले में जापान की अकाने यामागुची को एक घंटे तीन मिनट के भीतर 12-21, 21-8, 21-15 से मात देकर जीत हासिल की। उल्लेखनीय हैं कि ओलम्पिक रजत पदक विजेता सिंधु इस टूर्नामेंट में एकमात्र भारतीय चुनौती हैं। उनके साथ ग्रुप-बी में टूर्नामेंट की दूसरी वरीय यामागुची, चीन की सुन यू और स्पेन की कैरोलिन मारिन शामिल हैं। टूर्नामेंट के ग्रुप-बी में सुन ने मारिन को 58 मिनट में 21-18, 24-22 से मात दी। सिंधु का ग्रुप-बी में अगला मुकाबला गुरुवार को सुन से होगा, वहीं मारिन की भिडं़त यागामुची से होगी। सिंधु ने सुपर सीरीज फाइनल में पहली बार खेलते हुए अभियान की सकारात्मक शुरुआत की। मुंबई में इन 10 बातों के कारण टीम इंडिया ने फहराया जीत का परचम

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement