Doug Bollinger announces retirement from international cricket-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:28 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

डगलस बोलिंगर ने लिया संन्यास, 2010 में थे ICC की दोनों टीमों में

khaskhabar.com: मंगलवार, 06 फ़रवरी 2018 12:08 PM (IST)
डगलस बोलिंगर ने लिया संन्यास, 2010 में थे ICC की दोनों टीमों में
सिडनी। आस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज डगलस बोलिंगर ने सोमवार को क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास ले लिया। 36 वर्षीय बोलिंगर ने साल 2009 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट डेब्यू किया था। उन्होंने कुल 12 टेस्ट मैच खेले और 25.92 के औसत से 50 विकेट लिए। 28 रन देकर पांच विकेट उनका सबसे अच्छा प्रदर्शन रहा है। बोलिंगर ने इसके अलावा कुल 39 वनडे मैचों में अपने देश का प्रतिनिधित्व किया और कुल 62 विकेट हासिल किए। साथ ही वे नौ टी20 मैचों में भी खेले और नौ विकेट लिए। साल 2010 में अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर बोलिंगर ने आईसीसी की सालाना टेस्ट और वनडे टीम में जगह बनाई। बोलिंगर ने साल 2010 में हुई एशेज सीरीज में अपने करियर का अंतिम टेस्ट मैच खेला। इसके एक साल बाद उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ डरबन में अपने करियर का आखिरी वनडे मैच खेला।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement