Advertisement
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अफगानिस्तान के लिए 'करो या मरो' का मुकाबला

सेंट विंसेंट के इस मैदान पर स्पिनरों का बोलबाला रहा है। 2022 से इस मैदान पर हुए टी20 मुक़ाबलों में जहां तेज़ गेंदबाज़ों ने 20 की औसत और 21 के स्ट्राइक रेट से 17 विकेट लिए हैं, वहीं स्पिन गेंदबाज़ों के लिए यह आंकड़ा 12 की औसत और 13 के स्ट्राइक रेट से 27 विकेट है। इस दौरान दोनों तरह के गेंदबाज़ों के ख़िलाफ़ 6 की कम इकॉनमी से रन बने हैं। राशिद ख़ान का यह विश्व कप काफ़ी अच्छा गया है और वह पांच मैचों में नौ विकेट चटका चुके हैं। उनकी अगुवाई में अफ़ग़ानी स्पिनर्स ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज़ों को बांधने की कोशिश करेंगे।
हालांकि ऑस्ट्रेलिया के पास एडम ज़म्पा नाम का तुरूप का इक्का मौज़ूद है, जो इस विश्व कप के पांच मैचों में 11 विकेट ले चुके हैं। टीम मे वह एकमात्र विशेषज्ञ स्पिनर हैं, लेकिन उन्होंने अपनी छाप छोड़ी है। हालांकि स्पिन की मददग़ार इस पिच को देखते हुए ऑस्ट्रेलिया इस मैच में अपने दूसरे स्पिनर एश्टन एगर को भी मौक़ा दे सकती है।
टीमें
ऑस्ट्रेलिया : मिचेल मार्श (कप्तान), जॉश इंगलिश, एश्टन एगर, नाथन एलिस, पैट कमिंस, कैमरन ग्रीन, एडम ज़म्पा, टिम डेविड, ग्लेन मैक्सवेल, मैथ्यू वेड, डेविड वॉर्नर, मिचेल स्टार्क, मार्कस स्टॉयनिस, जोश हेज़लवुड, ट्रैविस हेड
अफ़ग़ानिस्तान : राशिद ख़ान (कप्तान), रहमानउल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, मोहम्मद इशाक़, अज़मतउल्लाह ओमरज़ाई, करीम जनत, गुलबदीन नईब, नजीबउल्लाह जादरान, मोहम्मद नबी, नवीन उल हक़, नांगेलिया ख़रोटे, नूर अहमद, फ़ज़लहक़ फ़ारूक़ी, फ़रीद अहमद, मुजीब उर रहमान
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
खेल
Advertisement
Traffic
Features


