Dhoni is best player to guide Kohli : MSK Prasad-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:35 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

‘कोहली का मार्गदर्शन करने वाले सबसे सही खिलाडी हैं धोनी’

khaskhabar.com: मंगलवार, 09 मई 2017 5:47 PM (IST)
‘कोहली का मार्गदर्शन करने वाले सबसे सही खिलाडी हैं धोनी’
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की चयन समिति के अध्यक्ष एम.एस.के प्रसाद का कहना है कि भारतीय टीम के अनुभवी बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी अब भी विश्व के सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर हैं। प्रसाद का कहना है कि विराट कोहली के मार्गदर्शन के लिए इस समय धोनी सबसे सही खिलाड़ी हैं। प्रसाद ने कहा, हमारा मानना है कि धोनी अब भी विश्व के सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर हैं। हम अब भी उनकी बल्लेबाजी फॉर्म के बारे में बात कर रहे हैं। वे टीम के लिए महत्वपूर्ण खिलाड़ी हैं। किसी मुश्किल परिस्थिति से निकलने की बात हो, तो उनका अनुभव टीम के लिए जरूरी है। वे विराट कोहली का मार्गदर्शन करने वाले सबसे सही खिलाड़ी हैं। वर्तमान पर नजर डाली जाए, तो सीमित ओवरों वाले क्रिकेट प्रारूप में धोनी अपनी फॉर्म को लेकर संघर्ष कर रहे हैं। पिछले साल जनवरी से खेले गए 13 एकदिवसीय मैचों में धोनी ने 34.07 के औसत से कुल 443 रन बनाए हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement