Advertisement
विराट कोहली के लिए मोहाली टेस्ट को खास बनाना चाहता हूं: रोहित शर्मा

उन्होंने कहा, "एक टीम के रूप में, मुझे लगता है कि 2018 में हमने जो श्रृंखला जीती, वह हमारे लिए बहुत अच्छी थी और विराट वहां कप्तान थे। एक व्यक्ति के रूप में, मुझे लगता है कि एक बल्लेबाज के लिए सबसे अच्छी यादें यह है कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उनका टेस्ट शतक (119) है। 2013 जिस पिच पर हम मैच खेल रहे थे वह बहुत चुनौतीपूर्ण थी और उसमें काफी उछाल था।"
शर्मा आईएस बिंद्रा पीसीए स्टेडियम में पहले टेस्ट के लिए 50 प्रतिश दर्शकों की अनुमति से भी खुश थे।
रोहित शर्मा ने बताया, "दर्शकों का आना बड़ी बात है। हम सभी को दर्शकों के बीच में खेलना अच्छा लगता है। विराट अपना 100वां मैच खेल रहे हैं और भीड़ उनका समर्थन करने के लिए आ रही है, यह हमारे लिए अच्छी बात है। यह महत्वपूर्ण है कि मैदान में कुछ शोर होना चाहिए, इसलिए यह स्टेडियम में एक अच्छा माहौल बनाता है।" (आईएएनएस)
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
खेल
Advertisement
Traffic
Features


