khaskhabar.com: मंगलवार, 28 मार्च 2017 10:41 PM (IST)
इससे पहले, श्रीलंका की तरफ से कुशाल मेंडिस (102) और कप्तान उपल थरंगा
(65) ने शानदार पारियां खेलीं और खराब शुरुआत से टीम को निकाला। इन दोनों
के अलावा श्रीलंका का कोई और बल्लेबाज बड़ा स्कोर नहीं कर सका। टीम का
निचला क्रम अंतिम ओवरों में ढह गया। श्रीलंका की शुरुआत खराब रही। मशर्फे
मुर्तजा ने दानुष्का गुनाथिलाका (9) को 18 के कुल स्कोर पर पवेलियन भेज
दिया। इसके बाद थरंगा और मेंडिस ने दूसरे विकेट के लिए 111 रनों की
साझेदारी कर टीम को अच्छी स्थिति में पहुंचाया।
थरंगा रन आउट होकर
पवेलियन लौटे। उन्होंने अपनी पारी में 76 गेंदों का सामना किया और नौ चौके
लगाए। मेंडिस पर कप्तान के जाने का असर नहीं पड़ा और वह अपना खेल खेलते
रहे। उन्होंने दिनेश चंडीमल (24) के साथ 83 रनों की साझेदारी करते हुए टीम
को 212 के स्कोर तक पहुंचाया। चंडीमल इसी स्कोर पर आउट हुए। तीन रन बाद
तस्कीन अहमद ने अपनी ही गेंद पर मेंडिस को कैच आउट कर उनकी पारी का अंत
किया। मेंडिस ने अपनी पारी में 107 गेंदे खेलीं जिसमें नौ चौके तथा एक
छक्का शामिल था।