CoCo Vandeweghe will clash with Julia Goerges in the WTA Elite Trophy final -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 12:50 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

WTA एलीट ट्रॉफी के फाइनल में जॉर्जेस से भिड़ेंगी वांडेवेघे

khaskhabar.com: रविवार, 05 नवम्बर 2017 12:35 PM (IST)
WTA एलीट ट्रॉफी के फाइनल में जॉर्जेस से भिड़ेंगी वांडेवेघे
झुहाई (चीन)। अमेरिका की कोको वांडेवेघे ने ऑस्ट्रेलिया की एश्ले बार्टी को शनिवार को सीधे सेटों में 6-3, 6-3 से मात देते हुए डब्ल्यूटीए एलीट ट्रॉफी के फाइनल में जगह बना ली। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, विश्व की 12वें नंबर की खिलाड़ी और टूर्नामेंट में दूसरी वरीयता प्राप्त वांडेवेघे ने अपनी बेहतरीन सर्विस के दम पर बार्टी को पूरे मैच में परेशान किया। वांडवेघे अगले सप्ताह जारी होने वाली रैंकिंग में पहली बार टॉप-10 में पहुंचेंगी। वे इस साल दूसरी बार डब्ल्यूटीए टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंची हैं। वांडेवेघे ने कुल 32 विनर्स लगाए। बार्टी ने इस टूर्नामेंट में दुनिया की पूर्व नंबर एक खिलाड़ी एंजेलिक कर्बर और रूस की एनेस्तेसिया पावलीचेनकोवा को मात दी थी। बार्टी भले ही यह मैच हार गईं, लेकिन वे इस सत्र का समापन टॉप 20 डब्ल्यूटीए रैंकिंग के साथ करेंगी। बार्टी पिछले साल टॉप 300 से भी बाहर थीं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement