Champions League : Barcelona beat Celtic by 7-0 with hat trick of Messi-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:31 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

चैंपियंस लीग : मेसी की हैट्रिक, बार्सिलोना 7-0 से जीता

khaskhabar.com: बुधवार, 14 सितम्बर 2016 5:51 PM (IST)
चैंपियंस लीग : मेसी की हैट्रिक, बार्सिलोना 7-0 से जीता
बार्सिलोना। स्पेन के शीर्ष फुटबॉल क्लब बार्सिलोना ने अपने स्टार खिलाड़ी लियोनेल मेसी की हैट्रिक की बदौलत चैम्पियंस लीग की शानदार जीत के साथ शुरुआत की है। स्पेनिश क्लब ने घरेलू दर्शकों के सामने हुए मैच में सेल्टिक को 7-0 से करारी मात दी। शनिवार को ला लीगा के मुकाबले में अलावेस के हाथों मिली हार के बाद बार्सिलोना के कोच लुइस एनरिके ने कोई जोखिम नहीं लिया और अपनी सर्वश्रेष्ठ टीम उतारी।

1/5
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement