Big Bash League: Benton hit 5 sixes in one over-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:50 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बिग बैश लीग: बेंटन ने लगाए एक ओवर में 5 छक्के

khaskhabar.com: सोमवार, 06 जनवरी 2020 10:20 PM (IST)
बिग बैश लीग: बेंटन ने लगाए एक ओवर में 5 छक्के
ब्रिस्बेन। इंग्लैंड के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज टॉम बेंटन ने बिग बैश लीग (बीबीएल) में 19 गेंदों पर 56 रनों की तूफानी पारी खेलकर लीग के इतिहास में दूसरा सबसे तेज अर्द्धशतक लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया। बेंटन ने सोमवार को ब्रिस्बेन हीट ओर से खेलते हुए सिडनी थंडर्स के खिलाफ एक ओवर में 5 छक्के लगाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया। 21 साल के बेंटन की इस पारी को देखकर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में 2 बार विजेता कोलकाता नाइट राइडर्स बहुत खुश होगी, जिसने उन्हें उनका बेस प्राइस एक करोड़ रुपये की राशि में अपनी टीम में शामिल किया है। बेंटन ने अपनी पारी के दौरान 7 छक्के और 2 चौके लगाए। उनकी इस पारी की बदौलत ब्रिस्बेन हीट की टीम वर्षा बाधित इस मैच में 8 ओवरों में 4 र विकेट पर 119 रन बनाने में सफल रही।
बेंटन ने इंग्लैंड के लिए अब तक तीन टी-20 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 56 रन बनाए हैं।
(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement