Advertisement
एलिसी हीली की विदाई सीरीज में बेथ मूनी विकेटकीपर होंगी

मूनी को लंबे समय से भविष्य की नियमित विकेटकीपर माना जा रहा था, लेकिन टीम प्रबंधन ने इस होम समर में ही उन्हें यह जिम्मेदारी सौंप दी। माना जा रहा है कि टी20 सीरीज में लगातार कीपिंग करने और पिछले एक साल में विकेटकीपिंग में आए सुधार ने उन्हें यह मौका दिलाया। हीली की गैरमौजूदगी में मूनी पहले भी 28 बार पर विकेटकीपिंग कर चुकी हैं।
सीरीज से पहले मूनी ने कहा कि फुल-टाइम जिम्मेदारी मिलने से उनकी तैयारी बेहतर होगी। उन्होंने स्वीकार किया कि अलग-अलग फील्डिंग पोजीशन और कीपिंग के बीच संतुलन बनाना चुनौतीपूर्ण था, लेकिन अब स्पष्ट भूमिका मिलने से उन्हें फायदा होगा।
ऑस्ट्रेलिया का अगला कार्यक्रम वेस्टइंडीज का मल्टी-फॉर्मेट दौरा और जून में इंग्लैंड में होने वाला टी20 वर्ल्ड कप है। ऐसे में मूनी का स्थायी विकेटकीपर बनना टीम की निरंतरता और भविष्य की योजनाओं के लिहाज से अहम कदम माना जा रहा है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
खेल
Advertisement
Traffic
Features


