Australia batsman Glenn Maxwell reaction about t20 team Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 11:29 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

‘अब हम वास्तव में T20 के लिए विशेषज्ञ भूमिका हासिल कर चुके हैं’

khaskhabar.com: बुधवार, 30 अक्टूबर 2019 3:59 PM (IST)
‘अब हम वास्तव में T20 के लिए विशेषज्ञ भूमिका हासिल कर चुके हैं’
वेलिंग्टन। इंग्लैंड के विकेटकीपर-बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टॉ ने कहा कि न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली पांच मैचों की टी20 सीरीज के जरिए उनकी टीम आगामी विश्व कप की तैयारी शुरू करेगी। टी20 विश्व कप अगले साल ऑस्ट्रेलिया में आयोजित किया जाएगा। आईसीसी ने बेयरस्टॉ के हवाले से बताया कि मैं समझता हूं कि यह टी20 विश्व के लिए हमारी तैयारियों की शुरुआत है। 50 ओवर के विश्व कप का साइकल चार साल पहले शुरू हुआ था और मुझे उम्मीद है कि जिस तरह से हमने उस विश्व कप में खेला उसी तरह का प्रदर्शन आगामी टी20 विश्व कप में भी करने में कामयाब रहेंगे। बेयरस्टॉ ने कहा, इंग्लैंड के लिए क्रिकेट खेलने का यह एक बेहतरीन समय है। कुछ बहुत प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं जिन्होंने अब तक टीम के लिए बहुत क्रिकेट खेली है और वे सभी एक साथ हैं। उन्हें उतार-चढ़ाव से जूझने का अनुभव भी है। बेयरस्टॉ ने हाल में न्यूजीलैंड के खिलाफ हुए अभ्यास मैच में 45 गेंदों पर 78 रनों की नाबाद पारी खेली थी। इंग्लैंड को इस साल हुए विश्व कप का खिताब दिलाने में भी उनकी अहम भूमिका रही थी।

ये भी पढ़ें - नेमार ने कहा, 17 मई को मेरा आखिरी मेडिकल टेस्ट है और...

2/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement