Australia batsman Glenn Maxwell reaction about t20 team-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:44 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

‘अब हम वास्तव में T20 के लिए विशेषज्ञ भूमिका हासिल कर चुके हैं’

khaskhabar.com: बुधवार, 30 अक्टूबर 2019 3:58 PM (IST)
‘अब हम वास्तव में T20 के लिए विशेषज्ञ भूमिका हासिल कर चुके हैं’
ब्रिस्बेन। ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल का मानना है कि टी20 क्रिकेट में टीम पिछले एक-दो साल से सही दिशा में आगे बढ़ रही है। मैक्सवेल ने क्रिकइंफो से कहा कि मेरा मानना है कि पिछले डेढ़-दो साल से हमने अच्छी उन्नति की है और अपने परिणाम में काफी सुधार किया है। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि यह हमारे खेलने के तरीके में भी झलकता है जब हमने टी20 क्रिकेट देखना शुरू किया था। हमने इस सोच के साथ शुरूआत की थी कि ठीक है चलो खेलते हैं बजाय इसके कि हम वनडे टीम चुनते हैं फिर सीधे टी20 खेलते हैं। मैक्सवेल ने कहा, अब हम वास्तव में टी20 के लिए विशेषज्ञ भूमिका हासिल कर चुके हैं, जो कि अच्छा है। मुझे लगता है कि बदलाव और सोच के साथ अब हमारा परिणाम भी थोड़ा बदल गया है। विशेष रूप से लोग अपनी भूमिकाओं को जानते हैं और उन्हें पता है कि वे किस टीम में फिट होते हैं। टी20 में ऑस्ट्रेलिया की जीत का प्रतिशत 59 फीसदी है जोकि 2018 की शुरूआत के बाद ज्यादा है। मैक्सवेल ने श्रीलंका के खिलाफ पहले टी20 मैच में 28 गेंदों पर 62 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली थी। उन्होंने क्रिकेट के तीनों प्रारूपों में टीम में अपनी जगह को लेकर कहा, मैंने स्पष्ट रूप से टेस्ट के बारे में कुछ नहीं मांगा है। मैं इसके बारे में ज्यादा चिंतित नहीं हूं क्योंकि मुझे पता है कि मैं शायद इसमें नहीं हूं, इसलिए अभी इसके बारे में सोचने का क्या मतलब है।
न्यूजीलैंड सीरीज से टी20 विश्व कप की तैयारी शुरू होगी : बेयरस्टॉ

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement