Australia allrounder Shane Watson Instagram account also hacked-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:50 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

वाटसन का इंस्टाग्राम अकाउंट भी हैक, डालीं कई आपत्तिजनक फोटो

khaskhabar.com: बुधवार, 16 अक्टूबर 2019 4:31 PM (IST)
वाटसन का इंस्टाग्राम अकाउंट भी हैक, डालीं कई आपत्तिजनक फोटो
नई दिल्ली। ट्विटर के बाद अब ऑस्ट्रेलिया के पूर्व हरनमौला खिलाड़ी शेन वाटसन का इंस्टाग्राम अकाउंट भी हैक कर लिया गया है। हैकर ने उनका अकाउंट हैक करने के बाद कई आपत्तिजनक तस्वीरें पोस्ट कीं। यही नहीं, हैकर ने मंगलवार दोपहर को वाटसन का प्रोफाइल बायो भी चेंज कर दिया। 38 साल के वाटसन ने ट्वीट किया कि आपत्तिजनक तस्वीरों के लिए माफी चाहूंगा। मेरा इंस्टाग्राम अकाउंट हैक कर लिया गया है। पहले शुक्रवार को मेरा ट्विटर अकाउंट हैक हुआ और अब इंस्टाग्राम। इसे फिर से पाने में काफी समय लग रहा है। इंस्टाग्राम को इस दिशा में तेजी से काम करना चाहिए। उल्लेखनीय है कि 11 अक्टूबर को वाटसन का ट्विटर अकाउंट हैक कर लिया गया था। नेपाल क्रिकेट टीम के कप्तान पारस ने दिया इस्तीफा

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement