Ashes Series lords test : Shoaib Akhtar criticizes Jofra Archer-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 12:49 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

शोएब अख्तर ने भद्रता न दिखाने पर की जोफ्रा आर्चर की आलोचना

khaskhabar.com: रविवार, 18 अगस्त 2019 7:41 PM (IST)
शोएब अख्तर ने भद्रता न दिखाने पर की जोफ्रा आर्चर की आलोचना
कराची। पाकिस्तान के दाएं हाथ के तूफानी तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने रविवार को इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर की आलोचना की। दरअसल, शनिवार को एशेज सीरीज में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लॉड्र्स टेस्ट के दौरान आर्चर का एक बाउंसर स्टीवन स्मिथ को लगा जिससे वे मैदान पर गिर गए और फिर थोड़ी देर के लिए बाहर गए। हालांकि, वे वापस बल्लेबाजी करने आए और कुल 92 रन की पारी खेली। अख्तर ने ट्वीट किया कि बाउंसर खेल का एक हिस्सा है, लेकिन जब भी कोई गेंदबाज सिर पर बल्लेबाज को मारता है और वह गिर जाता है, तो शिष्टाचार के लिए जरूरी है कि गेंदबाज उसके पास जाए और उसकी जांच करे। स्मिथ दर्द में थे और ऐसे समय में आर्चर ने उनसे दूर जाकर अच्छा नहीं किया। मैं हमेशा सबसे पहले भागकर बल्लेबाज के पास जाता था।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement