ब्यूनस आयर्स। फुटबाल के दिग्गज खिलाड़ी डिएगो माराडोना का कहना है कि अपनी टीम के महान खिलाड़ी लियोनेल मेसी के प्रतिबंधित हो जाने के कारण अर्जेंटीना का अगले विश्व कप में क्वालीफाई करने की बड़ी चुनौती है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, मेसी पर पिछले महीने हुए विश्व कप क्वालीफायर मैच में सहायक रैफरी से दुव्र्यवहार के आरोप के चलते चार अंतर्राष्ट्रीय मैचों में खेलने पर प्रतिबंध लगा दिया गया था। एक मैच में वह इसी कारण नहीं खेले थे।
रेडियो रिवाडाविया से बातचीत में माराडोना ने कहा, ‘‘राष्ट्रीय टीम का सम्मान करते हुए मैं यह कहना चाहता हूं कि मेसी के बिना हम शायद विश्व कप के लिए क्वालीफाई न कर पाएं।’’उन्होंने कहा, ‘‘मैं प्लेऑफ में खेलने की उम्मीद कर सकता हूं लेकिन अर्जेंटीना हमेशा से कुछ अतिरिक्त करने में सक्षम है।’’