इसके बाद रसैल ने बल्ले की निर्माता कंपनी से इसके निर्माण में सुधार करने
के लिए कहा। एंथनी ने बताया कि रसैल के कहने पर बल्ले पर एक कवर लगाया गया,
जिससे गेंद पर कोई रंग न लगे। उन्होंने कहा कि हम आश्वस्त हैं कि अब बल्ले
से कोई रंग नहीं छूटेगा और इससे खेल के नियमों का उल्लंघन नहीं होगा। हमने
रसैल को काले बल्ले के इस्तेमाल की अनुमति दे दी है। 28 वर्षीय रसैल अब तक
एक टेस्ट, 51 वनडे और 43 टी20 मैच खेल चुके हैं।
(IANS)