Andre Russell allowed to use black bat again in BBL-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:04 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

आंद्रे रसैल को BBL में मिली इस बात की अनुमति

khaskhabar.com: बुधवार, 28 दिसम्बर 2016 12:25 PM (IST)
आंद्रे रसैल को BBL में मिली इस बात की अनुमति
सिडनी। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) ने टी20 टूर्नामेंट बिग बैश लीग (बीबीएल) में खेल रहे वेस्टइंडीज के हरफनमौला खिलाड़ी आंद्रे रसैल के काले बल्ले पर लगी रोक को मंगलवार को वापस ले लिया है। बीबीएल में रसैल सिडनी थंडर्स की टीम का हिस्सा हैं। सीए ने कुछ दिन पहले रसैल द्वारा काले बल्ले के इस्तेमाल पर रोक लगा दी थी। इसकी वजह उसने गेंद पर बल्ले से बने निशानों को बताया था। सीए ने इस बल्ले के निर्माण पर चर्चा के बाद रसेल पर लगे प्रतिबंध को हटा लिया। बीबीएल के नियमों के अनुसार, एक खिलाड़ी रंग-बिरंगे बल्लों का उपयोग सीए की इजाजत से ही कर सकता है। लीग के प्रमुख एंथनी एवरेर्ड ने एक बयान में कहा कि मैच के अधिकारियों से मिली प्रतिक्रिया में यह कहा गया कि रसैल द्वारा इस्तेमाल किए गए काले बल्ले से गेंद पर निशान बन गए थे।

[@ वर्ष 2016 : खेलों की दुनिया में ऐसा रहा भारत का प्रदर्शन]

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement