Alexander Zverev defeated Philipp Kohlschreiber to win munich open-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:18 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कोलश्राइबर को हराकर ज्वेरेव ने जीता एटीपी म्यूनिख ओपन

khaskhabar.com: सोमवार, 07 मई 2018 5:11 PM (IST)
कोलश्राइबर को हराकर ज्वेरेव ने जीता एटीपी म्यूनिख ओपन
म्यूनिख। एलेक्जेंडर ज्वेरेव ने रविवार को म्यूनिख ओपन टेनिस टूर्नामेंट के फाइनल में अपने ही देश जर्मनी के फिलिप कोलश्राइबर को सीधे सेटों मे हराकर चैम्पियन बनने का गौरव हासिल किया। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक ज्वेरेव ने कोलश्राइबर को 6-3, 6-3 से हराया और अपने करियर का सातवां और इस साल का पहला एटीपी खिताब जीता। कोलश्राइबर छठी बार यहां फाइनल में पहुंचे थे और चौथे खिताब के लिए प्रयास कर रहे थे लेकिन ज्वेरेव ने उन्हें दोयम साबित किया। ज्वेरेव को दोनों ही सेट जीतने में ज्यादा जोर नहीं नहीं आया। मैच के बाद ज्वेरेव ने कहा, यह कठिन मैच था। परिणाम से हालांकि यह ऐसा नहीं लगता लेकिन यह किसी के भी पक्ष में जा सकता था। कोलश्राइबर ने ज्वेरेव की तारीफ करते हुए कहा, वे अच्छा खेले। वे महान चैम्पियन हैं। अब दोनों खिलाड़ी वर्ष के दूसरे ग्रैंडस्लैम फ्रेंच ओपन में खेलने की तैयारी कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement