Ajinkya Rahane reaction about Prithvi, Siraj and Mayank Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:34 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

रहाणे ने कहा, पृथ्वी, सिराज और मयंक जैसे युवा खिलाडिय़ों ने...

khaskhabar.com: बुधवार, 03 अक्टूबर 2018 11:33 AM (IST)
रहाणे ने कहा, पृथ्वी, सिराज और मयंक जैसे युवा खिलाडिय़ों ने...
भारतीय उपकप्तान ने मैच को लेकर कहा कि जब भी आप वेस्टइंडीज, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया जैसी मजबूत टीमों के साथ खेलते हैं तो एक टीम के रूप में हमारे लिए यह जरुरी हो जाता है कि हम व्यक्तिगत तौर पर भी और एक टीम के रूप में भी अपने खेल में कैसे सुधार करें। हम अच्छा क्रिकेट खेलने जा रहे हैं। मुंबई के सलामी बल्लेबाज शॉ इस सीरीज के जरिए टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण कर सकते हैं। उन्होंने हाल में भारत-ए के लिए अच्छा प्रदर्शन किया है। रहाणे ने कहा, मुझे शॉ के लिए खुशी है। मैंने उन्हें करियर की शुरूआत से देखा है। हम साथ में अभ्यास करते थे। वह आक्रामक सलामी बल्लेबाज हैं और भारत-ए के लिए अच्छा खेलने का फल उन्हें मिला है। मैं उन्हें शुभकामनाएं देता हूं। मुझे उम्मीद है कि वे अच्छा खेलेंगे। मैं चाहता हूं कि वे उसी तरह खेले जैसे मुंबई और भारत-ए के लिए खेलते हैं।

ये भी पढ़ें - टेस्ट सीरीज से बाहर हुए कमिंस व हैजलवुड, ये ले सकते हैं जगह

2/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement