Ajinkya Rahane reaction about Prithvi, Siraj and Mayank-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:17 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

रहाणे ने कहा, पृथ्वी, सिराज और मयंक जैसे युवा खिलाडिय़ों ने...

khaskhabar.com: बुधवार, 03 अक्टूबर 2018 11:32 AM (IST)
रहाणे ने कहा, पृथ्वी, सिराज और मयंक जैसे युवा खिलाडिय़ों ने...
राजकोट। भारतीय टेस्ट टीम के उपकप्तान अजिंक्य रहाणे ने कहा है कि वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज युवाओं के लिए खुद को साबित करने का मौका है। भारत को यहां गुरुवार से वेस्टइंडीज के साथ दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच खेलना है। चयनकर्ताओं ने इस सीरीज के लिए कई युवा खिलाडिय़ों को मौका दिया है। इनमें सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ, मयंक अग्रवाल, मोहम्मद सिराज और हनुमा विहारी शामिल हैं। रहाणे ने अभ्यास के बाद मंगलवार को संवाददाता सम्मेलन में कहा कि पृथ्वी, सिराज और मयंक जैसे युवा खिलाडिय़ों ने भारत-ए के लिए हाल में अच्छा प्रदर्शन किया है। इन खिलाडिय़ों का घरेलू सीजन अब तक काफी अच्छा रहा है। उन्हें इस टीम के नियम पता है। हालांकि मुझे लगता है कि टीम प्रबंधन भी इनका काफी समर्थन कर रहा है। उन्होंने कहा कि इन खिलाडिय़ों के लिए यह जरूरी है कि वे भविष्य को भूलकर अच्छा प्रदर्शन करने पर ध्यान दें। मुझे लगता है कि यह सीरीज इन युवा खिलाडिय़ों के लिए खुद को साबित करने का मौका है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement