कश्यप को पुरुष एकल वर्ग में 11वीं वरीयता दी गई है। कश्यप अमेरिकी के
योर्न सेगुईन के खिलाफ टूर्नामेंट की शुरुआत करेंगे। मनु अत्री और बी.
सुमीत रेड्डी की भारतीय जोड़ी भी शीर्ष वरीयता के साथ पुरुष युगल वर्ग में
उतरेगी। वहीं प्रणव जेरी चोपड़ा और अक्षय देवालकर की भारतीय जोड़ी को तीसरी
वरीयता दी गई है।