आल्मेरे (नीदरलैंड्स)। भारतीय पुरुष बैडमिंटन खिलाड़ी अजय जयराम को योनेक्स बुधवार से शुरू हो रहे योनेक्स डच ओपन में शीर्ष वरीयता दी गई है। अजय बुधवार को फिनलैंड के हेनरी आर्नियो के खिलाफ अपने अभियान का आगाज करेंगे। अजय के अलावा वरीयता प्राप्त भारतीय शटलर में राष्ट्रमंडल चैम्पियन पारुपल्ली कश्यप भी शामिल हैं।