Advertisement
टेनिस कोर्ट पर धमाल मचाने के बाद सानिया मिर्जा की पॉडकास्ट में धमाकेदार वापसी, पहले गेस्ट होंगे सोनाक्षी-जहीर

शो का पहला एपिसोड सानिया के सोनाक्षी और जहीर के साथ पिकलबॉल खेलने से शुरू होगा, जिसमें कपल के सात साल के रिश्ते पर बातचीत होगी।
अभिनेत्री सोनाक्षी और उनकी पति जहीर इकबाल साल 2022 में फिल्म 'डबल एक्सल' में साथ नजर आए थे और साइकोलॉजिकल/रोमांटिक थ्रिलर फिल्म 'तू है मेरी किरण' में साथ काम किया है। यह फिल्म सिनेमाघरों में प्रदर्शित हो रही है।
अभिनेत्री सोनाक्षी ने जहीर इकबाल के साथ स्क्रीन शेयर करने के बारे में कहा, "मेरे लिए ऑन स्क्रीन रोमांस करना सबसे मुश्किल काम है। अगर ये अपनी ही पति के साथ हो तो ठीक है, लेकिन जब आपका ही इंसान आसपास हो और किसी के साथ ये सब करना हो तो जाहिर है आप असहज हो जाते हैं, हालांकि काम के समय हम दोनों पूरी तरह प्रोफेशनल रहते हैं।"
सोनाक्षी ने घूमने को लेकर अपने नजरिए के बारे में भी बात की और कहा, "मुझे ऐसा करना बहुत पसंद है क्योंकि पूरी जिंदगी मुझे काम के सिलसिले में 25-30 हफ्ते ट्रैवल करना पड़ा है। तो मैं सोचती थी कि मुझे अब कुछ नहीं करना।"
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
खेल
Advertisement
Traffic
Features


