Advertisement
बर्थडे स्पेशल: भारतीय सेना में भर्ती होने के बाद मिल्खा सिंह को मिली थी 'धावक' बनने की प्रेरणा

भारतीय सेना में भर्ती होने के बाद मिल्खा सिंह को पहला अंतरराष्ट्रीय मंच 1956 में मेलबर्न में आयोजित ओलंपिक खेलों में मिला। उन्होंने पहली बार 200 मीटर और 400 मीटर की रेस में भाग लिया। हालांकि, उन्हें सफलता नहीं मिली थी। रोम ओलंपिक में भी वह पदक जीतने से चूक गए थे, लेकिन कॉमनवेल्थ गेम्स और एशियन गेम्स में उनका जलवा देखने को मिला।
वह एशियन गेम्स और कॉमनवेल्थ गेम्स (1958) में 400 मीटर में गोल्ड जीतने वाले पहले भारतीय धावक हैं। उन्होंने 1958 और 1962 के एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीता था।
मिल्खा सिंह को 'फ्लाइंग सिख' के नाम से जाना जाता था। उन्होंने लाहौर के स्टेडियम में पाकिस्तान के स्टार धावक अब्दुल खालिद को हराया था। रेस देखने के लिए मौजूद पाकिस्तान के तत्कालीन राष्ट्रपति फील्ड मार्शल अयूब खान मिल्खा सिंह की गति से प्रभावित हुए और उन्हें 'फ्लाइंग सिख' की उपाधि दी। इसी नाम से वह अब दुनियाभर में मशहूर हुए।
1959 में उन्हें पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। 2001 में मिल्खा सिंह को अर्जुन अवॉर्ड दिया गया था। उन्होंने यह कहकर इसे स्वीकार नहीं किया कि सरकार ने इसे देने में बहुत देर कर दी।
18 जून 2021 को उनका निधन चंडीगढ़ में हुआ था।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
खेल
Advertisement
Traffic
Features


