5Th ODI : Ireland equals series against Afghanistan-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:18 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पांचवां वनडे : अफगानिस्तान को हरा आयरलैंड ने बराबर कराई सीरीज

khaskhabar.com: सोमवार, 11 मार्च 2019 11:34 AM (IST)
पांचवां वनडे : अफगानिस्तान को हरा आयरलैंड ने बराबर कराई सीरीज
देहरादून। पॉल स्टर्लिंग (70) और एंड्रयू बलबिर्नी (68) के अर्धशतकों की मदद से आयरलैंड ने यहां खेले गए पांचवें और अंतिम एकदिवसीय क्रिकेट मैच में रविवार को अफगानिस्तान को पांच विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ ही आयरलैंड ने पांच वनडे सीरीज 2-2 से ड्रॉ करा दी। सीरीज का दूसरा मैच रद्द रहा था। अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट पर 216 रन का स्कोर बनाया, जिसे आयरलैंड ने 47.2 ओवर में पांच विकेट खोकर हासिल कर लिया। आयरलैंड के लिए स्टर्लिंग ने 88 गेंदों पर सात चौके और दो छक्के जबकि बलबिर्नी ने 91 गेंदों पर चार चौके लगाए। केविन ओ ब्रायन ने 42 गेंदों पर चार चौकों की मदद से नाबाद 33 रन की पारी खेली। कप्तान विलियिम पोर्टरफील्ड ने 17 रनों का योगदान दिया। अफगानिस्तान की ओर से जहीर खान ने दो और मुजीब उर रहमान, मोहम्मद नबी तथा राशिद खान ने एक-एक विकेट लिया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement