2nd Test: Australia 277-6 at stumps on Day 1-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 9:02 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पर्थ टेस्ट : भारत की वापसी के बावजूद आस्ट्रेलिया मजबूत

khaskhabar.com: शुक्रवार, 14 दिसम्बर 2018 6:02 PM (IST)
पर्थ टेस्ट : भारत की वापसी के बावजूद आस्ट्रेलिया मजबूत
पर्थ। दूसरे और तीसरे सत्र में तीन-तीन विकेट गंवाने के बावजूद आस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम ने भारत के साथ वाका मैदान पर जारी दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन शुक्रवार का खेल खत्म होने तक अपनी पहली पारी में छह विकेट के नुकसान पर 277 रन बना लिए हैं। दिन का खेल समाप्त होने तक पैट कमिंस (11) और कप्तान टिम पेन (16) नाबाद रहे। भारत की ओर से इशांत शर्मा और हनुमा विहारी को अब तक दो-दो जबकि जसप्रीत बुमराह और उमेश यादव को एक-एक विकेट मिले हैं।
इससे पहले, आस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। मार्कस हैरिस (70) और एरॉन फिंच (50) ने पहले सत्र की समाप्ति तक 66 रन जोड़े। इसके बाद दोनों ने दूसरे सत्र में 46 रन और जोड़ते हुए टीम को 112 रनों के स्कोर तक पहुंचाया। इसी स्कोर पर आस्ट्रेलिया ने अपना पहला विकेट फिंच के रूप में खोया।
फिंच अर्धशतक पूरा होने के बाद ही जसप्रीत बुमराह की गेंद पर पगबाधा आउट हो गए। उन्होंने 105 गेंदों की पारी में छह चौकों की मदद से 50 रन बनाए।
इस बीच, अपने करियर का दूसरा टेस्ट मैच खेल रहे हैरिस ने इस बीच अपना पहला अर्धशतक पूरा किया। हैरिस ने फिंच के आउट होने के बाद उस्मान ख्वाजा (5) के साथ पारी को आगे बढ़ाने की कोशिश की। हैरिस ने ख्वाजा के साथ 18 रन ही जोड़े थे कि उमेश यादव ने ख्वाजा को विकेट के पीछे ऋषभ पंत के हाथों कैच आउट करा मेजबान टीम को दूसरा झटका दिया।
हैरिस 49वें ओवर की दूसरी गेंद पर अजिंक्य रहाणे के हाथों लपके गए। भारत के लिए हैरिस का अहम विकेट 134 के स्कोर पर हनुमा विहारी ने लिया। हैरिस ने 141 गेंदों की पारी में 10 चौके लगाए।
इसके बाद शॉन मार्श (45) ने पीटर हैंड्सकॉम्ब (7) के साथ मिलकर दूसरे सत्र के समापन तक कोई और नुकसान होने दिए बगैर 11 रन जोड़े और टीम को 145 रनों के स्कोर तक पहुंचाया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement