सबसे अधिक उम्र में शतक लगाने वाले कप्तान बनें मिस्बाह
khaskhabar.com: शुक्रवार, 15 जुलाई 2016 12:45 PM (IST)
लंदन। पाकिस्तान के कप्तान मिस्बाह-उल-हक ने इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में खेले जा रहे टेस्ट में गुरुवार पहले ही दिन शतक लगाकर नया रिकॉर्ड बना डाला। ऐसा कारनामा करने वाले वे सबसे अधिक उम्र के कप्तान बन गए है। शतक बनाकर नाबाद लौटे मिस्बाह ने 179 गेंदों का सामना किया है और 18 चौके लगाए। पहले दिन का खेल खत्म होने तक मिस्बाह ने 110 रन बनाए।