Jamaica Test: Rahul gives India a lead in Jamaica Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:38 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जमैका टेस्ट: राहुल का शतक, भारत को 162 रनों की बढत

khaskhabar.com: सोमवार, 01 अगस्त 2016 07:43 AM (IST)
जमैका टेस्ट: राहुल का शतक, भारत को 162 रनों की बढत
दूसरे दिन राहुल और पुजारा ने पूरे संयम के साथ पारी को आगे बढ़ाया। राहुल ने पहले सत्र की समाप्ति से पहले 182 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया। वह कैरेबियाई धरती पर अपना पहला टेस्ट खेल रहे थे। वह यहां पहला टेस्ट खेलते हुए शतक लगाने वाले एकमात्र भारतीय हैं।पुजारा भी उनका भरपूर साथ दे रहे थे लेकिन दूसरे सत्र में पुजारा ने संयम खोया और 208 के कुल योग पर रॉस्टन चेज द्वारा रन आउट कर दिए गए। पुजारा ने 159 गेदों का सामना कर चार चौके लगाए। राहुल के साथ नकी 121 रनों की साझेदारी हुई। इसके बाद कप्तन विराट कोहली विकेट पर आए और राहुल के साथ पारी को आगे बढ़ाने का काम किया। कोहली काफी अच्छी लय में दिख रहे थे।

2/5
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement