Jamaica Test: Rahul gives India a lead in Jamaica-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:24 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जमैका टेस्ट: राहुल का शतक, भारत को 162 रनों की बढत

khaskhabar.com: सोमवार, 01 अगस्त 2016 07:43 AM (IST)
जमैका टेस्ट: राहुल का शतक, भारत को 162 रनों की बढत
किंग्सटन। लोकेश राहुल (158) के करियर के तीसरे शतक की बदौलत भारतीय क्रिकेट टीम ने सबीना पार्क मैदान पर वेस्टइंडीज के साथ जारी चार मैचों की सीरीज के पहले टेस्ट के दूसरे दिन रविवार का खेल खत्म होने तक अपनी पहली पारी में पांच विकेट के नुकसान पर 358 रन बना लिए हैं। भारत को पहली पारी के आधार पर 162 रनों की बढत प्राप्त हुई है। उसने मेजबान टीम की पहली पारी 196 रनों पर समेट दी थी। दिन का खेल खत्म होने तक उपकप्तान अजिंक्य रहाणे 42 तथा रिद्धिमान साहा 17 रन बनाकर नाबाद लौटे। दोंनों के बीच छठे विकेट के लिए 31 रनों की साझेदारी हो चुकी है। भारत ने 125 ओवरों का सामना किया है। भारत ने पहले दिन स्टम्प्स तक एक विकेट के नुकसान पर 126 रन बनाए थे। दिन का खेल खत्म होने तक राहुल 75 और चेतेश्वर पुजारा 18 रनों पर नाबाद लौटे थे। भारत ने शिखर धवन (27) के रूप में एक विकेट गंवाया था।

1/5
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement