khaskhabar.com: गुरुवार, 25 अगस्त 2016 6:28 PM (IST)
इसी वर्ष भारत की मेजबानी में हुए आईसीसी
टी20 विश्व कप के फाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ लगातार चार गेंदों पर चार
छक्के लगाकर वेस्टइंडीज को विश्व विजेता बनाने वाले टी20 टीम के कप्तान
कार्लोस ब्रेथवेट श्रृंखला में भारत को 2-0 से हराकर आईसीसी टीम रैंकिंग
में दूसरे स्थान पर पहुंचना चाहेंगे। वेस्टइंडीज यदि भारत को 2-0 से हराने
में कामयाब हो जाता है तो उसके 127 अंक हो जाएंगे, जबकि भारत 124 अंकों के
साथ तीसरे पायदान पर फिसल जाएगा।
भारत-द. अफ्रीका ए टीमों का एकदिवसीय मुकाबला रद्द