khaskhabar.com: बुधवार, 07 सितम्बर 2016 11:52 AM (IST)
रियो डी जनेरियो। अपने अब तक के सबसे बड़े दल के साथ भारत बुधवार से ब्राजीलियाई महानगर रियो डी जनेरियो की मेजबानी में शुरू हो रहे पैरालम्पिक खेलों में हिस्सा लेने के लिए पूरी तरह तैयार है। सात से 18 सितंबर तक चलने वाले पैरालम्पिक खेलों में भारत के 19 खिलाड़ी अपने देश का प्रतिनिधित्व करेंगे।