रूट के हमवतन एलेक्स हेल्स को चार
स्थानों का फायदा हुआ है। वे 20वें स्थान पर आ गए हैं। इंग्लैंड के कप्तान
इयोन मोर्गन ने भी चार स्थान की छलांग लगाई है और वे 24वें स्थान पर पहुंच
गए हैं। पाकिस्तान की एकदिवसीय टीम के कप्तान अजहर अली और विकेटकीपर सरफराज
एहमद को भी रैंकिंग में फायदा हुआ है।
अली ने हाल ही में इंग्लैंड के
खिलाफ खेली गई श्रृंखला में 208 रन बनाए थे। वे 15 स्थान की छलांग के साथ
33वें स्थान पर आ गए हैं। पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच खेली गई श्रृंखला
में सबसे ज्यादा 300 रन बनाने वाले सरफराज को 21 स्थान का फायदा हुआ है और
वे 39वें स्थान पर आ गए हैं।