रोहित के 750 अंक हैं और वे अपने जोड़ीदार शिखर धवन से एक स्थान आगे हैं।
धवन के 737 अंक हैं। पाकिस्तान के खिलाफ हाल ही में खत्म हुई श्रृंखला में
शानदार प्रदर्शन करने वाले इंग्लैंड के जोए रूट पहली बार शीर्ष पांच
बल्लेबाजों में जगह बनाने में कामयाब रहे हैं। रूट ने श्रृंखला में 274 रन
बनाए थे और वे न्यूजीलैंड के केन विलियम्सन, मार्टिन गुप्टिल और रोहित को
पीछे छोड़ चौथे स्थान पर आ गए हैं।